बलिया: सोहावं विकास खंड के निर्भया के गांव मेड़वरा तक जाने वाली सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Ballia, Ballia | Jun 17, 2026 बलिया के सोहावं विकास खंड अंतर्गत निर्भया के गांव मेड़वरा कलां तक जाने वाली सड़क के अधूरे निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शेष कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।