मंझनपुर: छोटा अड़हरा में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने बताया दो आरोपियों पर इनाम घोषित
छोटा अड़हरा में भारत यादव की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को लगभग 10 बजे बताया कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।