कटरा: बेरई पंचायत के वार्ड 5 में भीषण आग, एक परिवार का आशियाना राख
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के बेरईं दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में आग लगने से एक परिवार का पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। इस मामले को लेकर अग्नि पीड़ित शंभू मंडल ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि बीते गुरुवार को अचानक घर में आग लग गई।