बलौदा: कोसमंदा गांव में चलाया गया सफाई अभियान, सरपंच, पंच, मितानी, सफाई कर्मचारी और आंगनबाड़ी सहायिका सहित अन्य लोग रहे उपस्थित
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया है. इस अभियान में सरपंच संजय रत्नाकर, पंच, मितानी, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.सरपंच संजय रत्नाकर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाया गया है. इस अभियान में मितानी, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी, पंच सहित अन्य लोगों के द्वारा सफाई किया।