कहरा: सदर थाना के विश्वकर्मा ढाला के समीप ई रिक्शा चालक ने एक महिला को मारी ठोकर, महिला हुई जख्मी
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 सदर थाना के विश्वकर्मा दल के समीप बेटी के घर निमंत्रण पुराने जा रही 1 महिला को ई रिक्शा चालक ने ठोकर मार कर घटनास्थल से फरार हो गया। ई रिक्शा के ठोकर लगने से वह महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम अमीना खातून जो की गोगरी जमालपुर के छोटी मालिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है।