कहरा: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पंचवटी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पंचवटी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मौके पर स्कूल के निदेशक मुकेश कुमार के अनुसार इस विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किए हैं,ऐसे गतिविधि से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।