कहरा: सिमरी गांव में लकड़ी काटने के दौरान 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
Kahara, Saharsa | Feb 28, 2024 बख्तियारपुर थाना के सिमरी गांव में जलावन के लिए पेड़ से लकड़ी काटने के दौरान एक व्यक्ति 11 हजार विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से उस व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। मृतक का नाम माहेश्वरी चौधरी जो की बख्तियारपुर थाना के हिंदूपुर गांव वार्ड 8 का रहने वाला बताया जा रहा है।