पुवायां: पुवायां में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 6 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
यह खबर पुवायां से है, जहां गुरुवार की सुबह 11:00 के लगभग अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा धारा गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में धीरज और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं दूसरा हादसा बंडा रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप हुआ जहां पर एक महिला और उसकी मासूम बेटा और भाई घायल हो गए।