बिसौली नगर में जूनियर स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अनमोल पुत्र चौधरी निवासी बार्ड 24 बिसौली छुट्टी होने के बाद सोमवार को 3 बजे करीब अपने घर बापस जा रहा था। तभी स्कूल के गेट पर गाड़ी लगाकर अज्ञात लोग छात्र को अपहरण करके गाड़ी में डाल कर ले गए। जब शोर शराबा हुआ तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए वहीं घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है