नरवल: महाराजपुर में चोरी के गैंग का हिस्ट्रीसीटर और उसका साथी गिरफ्तार, डीसीपी पूर्वी ने दी जानकारी
महाराजपुर क्षेत्र में बांदा का हिस्ट्रीसीटर आसिफ उर्फ कल्लू चोरी का गैंग चल रहा था।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया अगस्त महीने से पुलिस टीम चोरों के पीछे लगी थी।गुरुवार शाम 7:00 बजे गुलफाम और आसिफ को गिरफ्तार किया गया है।दोनों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।