नरवल: रावल देवी मंदिर के पास पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत
नरवल के कस्बा नरवल में रावल देवी मंदिर के पास बने तालाब में शुक्रवार शाम 7:00 बजे एक युवक की डूब कर मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया की कस्बा निवासी सोनू तालाब के पास बैठा था। पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।