मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में कन्हैयालाल समाजसेवा समिति ने दिया अल्टीमेटम, कार्रवाई न होने पर करेंगे आंदोलन
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे कन्हैया लाल समाज सेवा समिति ने क्षेत्र में बढ़ते नशे की कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया। समिति ने ड्रग माफियाओं के नाम उजगार करते हुए उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति की अध्यक्षता ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा है।