होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम वृत कार्यालय प्रांगण में मध्य क्षेत्र मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी का 24वीं स्थापना दिवस हुआ आयोजित
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नर्मदापुरम वृत्त कार्यालय प्रांगण में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवागत महाप्रबंधक विनीत बागड़े के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृत्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य,निष्ठा एवं समर्पण भाव से करने सपथ ली।