शाहपुर: चोपना मार्ग की बदहाल हालत से लोग परेशान, अधूरा सड़क निर्माण और गिट्टी में फंस रहे वाहन, ठेकेदार लापरवाह
Shahpur, Betul | Apr 16, 2026 शाहपुर-चोपना मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। ठेकेदार द्वारा समय पर कार्य पूरा नहीं किए जाने से सड़क अधूरी पड़ी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क पर गिट्टी तो डाल दी गई है, लेकिन उसे समतल और पक्का नहीं किया गया है।