बरेली: मोदी सरकार के 12 साल: दुनिया झुकी, भारत बढ़ा आगे - बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का बड़ा दावा
बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को देश के विकास का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, वैश्विक आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूती से संभाला और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।