संत कबीर नगर की बेलहरकला पुलिस ने क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई कर एक पीड़ित के ₹10,000 वापस पहुंचाए। पुलिस ने धोखाधड़ी को ट्रैक कर बैंक से रकम फ्रीज करवाई और खाते में रिफंड कराया। साइबर हेल्प डेस्क से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।