मदनपुर: मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सबसे पहले शुक्रवार की सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने झंडोतोलन किया। इसके बाद एसडीपीओ कार्यालय, इंस्पेक्टर कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, व्यापार मंडल कार्यालय, मदनपुर थाना, सलैया थाना, सीएचसी मदनपुर समेत निजी व सरकारी विद्यालय में झंडोतोलन किया गया।