भभुआ: कोनहरा गांव के बधार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों झुलसे, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 5, 2025 कोनहरा गांव के बधार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। यह घटना सोमवार की शाम लगभग 4 बजे की बताई गई। जो चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव के लाखन राम तथा उनकी पत्नी गुड़िया देवी बताई गई है। जहां परिजनों ने कहा कि पति पत्नी दोनों समान की खरीदारी करने के लिए चांद बाजार में जा रहे थे। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।