बिंझिया के मृदुकिशोर कॉलोनी में श्रीमद् भागवत पुराण का आयोजन प्रारंभ किया गया। बुधवार को तीन बजे आयोजन के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम स्थल से बड़ी खैर माई मंदिर प्रांगण के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई, वहां विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत कलश यात्रा पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से भागवत कथा का प्रारंभ हुआ।