जगाधरी: जगाधरी फैक्ट्री में पार्ट टाइम काम कर रहे लड़के की साथी कर्मचारियों ने की हत्या जांच में जुटी पुलिस
पार्ट टाइम काम करने वाले अमन की दूसरे कर्मचारियों ने देर रात तेज धार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधिकारी ने बताया सूचना मिली थी फैक्ट्री में झगड़ा होने के बाद एक लड़के की मृत्यु हो गई है। मृतक स्कूल की छुट्टियां होने के कारण पार्ट टाइम फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। कटा उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है।