जगाधरी: जिला बाल भवन में मनाया गया लोहड़ी का पर्व स्टाफ के साथ बच्चों ने भी निभाई भागीदारी।
शुक्रवार को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से यमुनानगर के बाल भवन में लोहड़ी का पर्व मनाया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को अपनी संस्कृति की भी जानकारी मिले इस लिये समय-समय पर इस तरह के कार्य बाल भवन में किए जाते हैं। जिसमें स्टाफ के साथ बच्चे भी मौजूद रहे और अलग-अलग तरह की गेम और एक्टिविटी बच्चों के बीच कराई गई।