जगाधरी: 4 साल पहले ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले में CIA-1 की टीम ने हमीदा हैड से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को सीआईए -1 की टीम ने 4 साल पहले हुई लूट के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों पर पहले भी की आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनकी पहचान शक्ति विहार कॉलोनी निवासी पंकज व पुराना हमीदा निवासी महरूफ़ के नाम से हुई। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रक ड्राइवर से लूट के मामले का खुलासा किया। आरोपियों ने यह वारदात 4 साल पहले की गई थी।