जगाधरी: अर्जुन नगर चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो चालक की हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस और जांच में जुटी
यमुनानगर में दिन के उजाले में ही ऑटो चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन अभी तक ना वाहन और ना ही वाहन चालक के बारे में कुछ पता लग पाया है। पुलिस ने शव जगाधरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों के मिलने पर आगामी कार्रवाई की बात कह रही है।