डंडा: डंडा प्रखंड में बीडीओ -सीओ की स्थायी नियुक्ति नहीं, प्रभार में चल रहा काम, ग्रामीण परेशान
Danda, Garhwa | Apr 28, 2026 डंडा प्रखंड में बीडीओ और अंचल अधिकारी की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से ग्रामीणों को कई तरह की प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दोनों पद प्रभार में चल रहे हैं, जिससे कई सरकारी कार्य के निष्पादन में देरी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर डंडा प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष जवाहर चौधरी ने उपयुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की।