अमानगंज: रास्ता देने की बात पर बवाल: कार चालक से मारपीट, पथराव कर कार के शीशे तोड़े, जान से मारने की धमकी
Amanganj, Panna | Jun 29, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र में रास्ता देने की बात को लेकर कार सवारों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक कार चालक के साथ मारपीट की, उसकी कार पर पथराव कर आगे और पीछे के शीशे तोड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।