रॉबर्ट्सगंज: मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, बिना एनओसी के संचालित हो रहा अस्पताल
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बुधवार दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में अग्नि शमन के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं और बिना एनओसी के ही अस्पताल संचालित हो रहा है उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मात्र 28 फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं इसके अलावा ना तो फायर अलार्म की सुविधा है और ना ही अंडरग्राउंड वॉटर टैंक ही उपलब्ध है।