शामली: शामली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर साधा निशाना, ट्रम्प-पीएम मोदी की मुलाकात पर भी की टिप्पणी
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार दोपहर 3 बजे जगद्गुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज गो—रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शामली के एमएस फार्म पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई और सरकार पर निशाना साधते हुए जनता से सोच—समझकर मतदान करने की अपील की। वें ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात पर भी बोले।