मिर्ज़ापुर: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में जिगना कोतवाली में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में जिगना कोतवाली में मंगलवार की शाम 7:00 बजे एक नामजद और दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिगना पुलिस ने बताया कि सोमवार की शाम 6:00 बजे के करीब घर लौटने के दौरान प्रमोद कुमार सिंह उर्फ पिंटू पुत्र मानिक बहादुर सिंह पर हरगढ़ गांव निवासी अमित कुमार सिंह अपने दो साथियों के साथ हमला कर दिया था।