मिर्ज़ापुर: पुरजागीर के दुर्गा चौराहा के पास संजय किरण की दुकान में आग लगने से ₹25,000 नगद और ₹3 लाख का सामान जलकर हुआ नष्ट
चिल्ह थाना क्षेत्र की पुरजागीर के दुर्गा चौराहा स्थित संजय किराना स्टोर में मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे आग लगने से ₹25000 नगद और 3 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि चेकसारी गांव निवासी संजय कुमार यादव ने दुर्गा चौराहा पर किराना का दुकान खोला था। आग से 3 लाख का सामान और 25000 रुपए नगद जल गया। मामले की जांच की जा रही है।