सैदपुर: भीषण गर्मी में चरमराई बिजली व्यवस्था, ट्रांसफार्मर के बाद अब सरे बाजार में केबल में आग से मचा हड़कंप
सैदपुर नगर क्षेत्र में ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मरों के धधकने और खंभों पर लटके केबलों में आग लगने की घटनाओं के क्रम में बीती देर रात मेन मार्केट स्थित कम्प्लीट शेयर मार्केट के कार्यालय के सामने स्थित विद्युत पोल पर लगे केबल में अचानक आग लग गई। घटना से वहाँ अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी।