खगड़िया: बदला घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मानसी–सहरसा रेलखंड के बदला घाट रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार सुबह करीब 8 बजे चलती ट्रेन से गिरने से एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है तथा वह बेहोशी की अवस्था में है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इ