घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा पुलिस ने शोभापुर कॉलोनी में बर्तन दुकान में हुई चोरी के मामले में 2अपचारी बालक सहित 5आरोपियों को किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा पुलिस ने शोभापुर कॉलोनी में बर्तन दुकान में हुई चोरी के मामले का रविवार को खुलासा किया। पुलिस ने मामले में 2अपचारी बालक सहित 5आरोपियों को गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि शोभापुर कॉलोनी में बर्तन दुकान में 15जून की रात को चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।दुकानदार द्वारा पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में मामले की शिकायत की गई।