घोड़ाडोंगरी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने घोड़ाडोंगरी विधायक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंचे मुलताई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मुलताई पहुंचे। मुलताई में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके मुख्यमंत्री का स्वागत किया।