घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट मेंटेनेंस कार्य के चलते 18 जून तक रहेगा बंद, स्टेट हाईवे पर यातायात होगा प्रभावित
घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट मेंटेनेंस कार्य के चलते 18 जून तक बंद रहेगा। रेलवे गेट बंद होने के चलते स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित होगा। रेलवे द्वारा 15 जून से 18 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी रेलवे गेट मेंटेनेंस कार्य के लिए 18 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 6 तक बंद रहेगा।