घोड़ाडोंगरी: सूखाढाना गांव में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
सूखाढाना में रविवार सुबह 11बजे बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सूखाढाना में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार चोपना निवासी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।