चायल: मनौरी गांव में दहेज की मांग बनी विवाहिता की संदिग्ध मौत की वजह, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
प्रयागराज व कौशांबी बॉर्डर मे पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में गुरुवार सुबह विवाहिता रेशमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई नवाब अहमद ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग का जिक्र है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।