कुरसाकांटा: कुर्साकांटा में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, ERO ने बांटे फॉर्म
सोमवार को कुर्साकांटा प्रखंड में ERO सह DDC रोजी कुमारी ने एनुमरेशन फॉर्म का वितरण किया। 25 जून से 26 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में BLO घर-घर जाकर योग्य मतदाताओं का सर्वे करेंगे। ERO ने लोगों से अपील की कि वे BLO से संपर्क में रहें और सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। BDO नेहा कुमारी ने सभी से समय से फार्म जमा करने की अपील की।