कुरसाकांटा: एसपी अंजनी कुमार ने कुर्साकांटा थाना का किया औचक निरीक्षण
जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने रविवार को कुर्साकांटा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के संपूर्ण संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी अभिलेख, पंजी, केस डायरी, क्राइम रजिस्टर व मालखाना रजिस्टर की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण की स्थिति और फरियादियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी