बोकारो जिले के बोकारो रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर B-2 से करीब 21 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।मंगलवार समय लगभग साढ़े तीन बजे रेल पुलिस ने बताया कि गांजा दो ट्रॉली बैग में सीट के नीचे रखा गया था।