फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र हरीपुर बैजुआ में एक युवती ने खाली मकान में लगाई फांसी, हुई मौत
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र हरीपुर बैजुआ निवासी 24 वर्षीय प्रियंका पुत्री कपूर चंद्र ने बीती रात गांव में ही स्थित खाली मकान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए थाने के होमगार्ड द्वारा जिला अस्पताल बीती देर रात लाया गया। घटना को लेकर उक्त होमगार्ड द्वारा अवगत कराया गया।