फिरोज़ाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों को लेकर की प्रेस वार्ता
स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने प्रेस वार्ता की। जिसमें बताया गया लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत माननीय भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा 16 मार्च 2024 को निर्वाचन की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन के विषय में आयोग द्वारा जारी निर्देशों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन ने विस्तृत जानकारी दी।