फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस टीम ने ग्राम नगला पान सहाय में खेतों से पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर के मुकदमा पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त ओमकान्त पुत्र धर्म सिंह को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला पान सहाय में खेतो से गुरूवार दोपहर मय एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी , बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।