चाचौड़ा: जिले में किसान मालाबार नीम खेती से एक एकड़ में कमा सकते हैं 20 लाख रुपए, कलेक्ट्रेट में हुआ किसान सेमिनार और कार्यशाला
गुना कलेक्टर के निर्देशन में 4 जुलाई को कलेक्ट्रेट में मालाबार नीम की उन्नत खेती पर किसान सेमिनार और कार्यशाला हुई। कलेक्टर ने बताया, कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ ने मालाबार नीम की खेती से 4 साल में एक एकड़ में 20 लाख रुपए की आय किसानों को बताई। जिले भर के प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मालाबार नीम खेती की सभी जानकारियां दी।