महोबा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कई हजार किसानों कि बीमा पॉलिसियाँ रिजेक्ट की गई। जिसको लेकर जय जवान जय किसान के बैनर तले किसानों ने सदर तहसील में धरना प्रदर्शन कर बीमा कंपनी इफको टोकियो द्वारा रिजेक्ट किए गए बीमा पॉलिसियों को पुनः अप्रूव करने की मांग की है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि जो किसान सही है उनका बीमा पॉलिसी एप्रूव कराई जाए।