चौपारण: चौपारण में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, ठंड से राहत की पहल
चौपारण में जरूरतमंदों को कंबल वितरित। चौपारण:कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगदीशपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा देवी के नेतृत्व में असहाय, वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि श्री उदय राणा भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।