चौपारण: जगदीशपुर पंचायत में प्रखंड प्रमुख ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे
चौपारण:चौपारण प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत में प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी द्वारा ठंड से प्रभावित गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, युवा समाजसेवी विक्की प्रजापति सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता उनका कर्तव्य है।