बांका: बहेरा पंचायत सरकार भवन में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | Dec 19, 2024 गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बांका प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बहेरा में प्रशासन गांव की ओर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था। सभी स्टॉल पर संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई ।