गरौठा: गरौठा में ग्राम प्रधान संगठन का बड़ा आंदोलन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी एडीओ पंचायत
गरौठा क्षेत्र में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी एडीओ पंचायत को सौंपा। इसमें गौशाला व्यवस्था, पंचायत चुनाव की स्थिति में प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने और मनरेगा के लंबित भुगतान जारी करने की मांग शामिल रही। बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।