टिमरनी: टिमरनी सहित जिलेभर में योजनाओं की होगी सघन मॉनिटरिंग, सीईओ सप्ताह में तीन दिन करेंगे फील्ड विजिट।
Timarni, Harda | Jun 22, 2026 हरदा जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग अब और सख्त होगी। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने निर्देश दिए हैं कि जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अब सप्ताह में तीन दिन अपने-अपने क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेंगे और योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे।