कटंगी: पार्षद की चेतावनी के बाद बस स्टैंड से हटाया गया एलईडी विज्ञापन स्क्रीन का ढांचा
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद मनीष चौकसे ने आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने बस स्टेंड में लगने वाली एलईडी विज्ञापन स्क्रीन का विरोध करते हुए अनुमति को निरस्त करने और स्क्रीन लगाने के लिए तैयार किए गए ढांचे का ध्वस्त करने की मांग की है। आखिरकार नगर परिषद के अधिकारियों को उनके सा